Saturday, January 1, 2011

यह कैसी मजबूरी बच्चा बिकाऊ है!

बठिंडा, जागरण संवाद केंद्र : बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया वाली कहावत तो प्रचलित थी, लेकिन एक व्यक्ति ने अपने अजन्मे बच्चे को बेचने के लिए विज्ञापन देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। विज्ञापन देने वाला व्यक्ति यमुनानगर का रहने वाला बताया गया है। एक समाचार पत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने अजन्मे बच्चे को गोद देने का विज्ञापन जारी कराया है। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो विज्ञापन देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम तविंदर कुमार धीमान वासी यमुनानगर बताया। तविंदर ने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है और उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। इसलिए वह अपने अजन्मे बच्चे को बेचना चाहते हैं। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर विज्ञापनकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोसायटी को आशंका है कि इस व्यक्ति के तार किसी बच्चा बेचने के गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment