Monday, October 31, 2011

पिछले वर्ष 5,484 बच्चे हुए यौन उत्पीड़न के शिकार


सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों में 5,484 बच्चों से यौन र्दुव्‍यवहार और 1,408 अन्य की हत्या होने के मामले सामने आए। बच्चों के खिलाफ हुए अपराध की खराब तस्वीर पेश करते राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10,670 बच्चों का या तो अपहरण कर लिया गया या फिर उन्हें बंधक बना लिया गया। उत्तर प्रदेश में 315 बच्चों की हत्या कर दी गई, जबकि मध्य प्रदेश में 1,182 बच्चों के साथ यौन र्दुव्‍यवहार हुआ। अपराध की इन दोनों ही श्रेणियों में इन दो राज्यों में सर्वाधिक मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, बच्चों की हत्या के महाराष्ट्र में 211, बिहार में 200 और मध्य प्रदेश में 124 मामले सामने आए। पिछले वर्ष महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बच्चों से यौन उत्पीड़न के क्र मश: 747, 451 और 446 मामले सामने आए। इसी तरह छत्तीसगढ़ और राजस्थान में क्र मश: 382 और 369 मामले देखे गए। दिल्ली में वर्ष 2010 में 29 बच्चों की हत्या हुई और 304 अन्य का बलात्कार हुआ। बच्चों के अपहरण के सबसे ज्यादा 2,982 मामले दिल्ली में हुए। इस तरह की बिहार में 1,359, उत्तर प्रदेश में 1,225, महाराष्ट्र में 749, राजस्थान में 706, आंध्र प्रदेश में 581 और गुजरात में 565 घटनाएं हुईं। हिंसक अपराधों में अव्वल रहे यूपी और बिहार : राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2010 में हिंसक अपराधों में हुई मौत में उत्तर प्रदेश और बिहार शीर्ष पर रहे। इन दोनों राज्यों में एक साल में कुल 7,800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल पूरे देश में ऐसे अपराधों में 33,908 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में करीब 50 प्रतिशत (15,787) युवा (18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के) हैं। मरने वाले युवाओं में 4,207 युवतियां थीं। ब्यूरो के अनुसार अगर राज्यों अनुसार देखें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 4,456 लोगों की मौत हुई है। दूसरे स्थान पर बिहार है जहां 3,362 लोग मारे गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (2,837), आंध्रप्रदेश (2,538) और मध्यप्रदेश (2,441) का स्थान आता है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ऐसी घटनाओं में 119 महिलाओं समेत 577 लोग मारे गए हैं। ब्यूरो के आंकड़े के मुताबिक, वर्ष 2010 में ऐसी घटनाओं में शून्य से 10 साल की उम्र वर्ग में 343 लड़कियों समेत 727 बच्चों की मौत हुई है।
देश के विभिन्न हिस्सों में 5,484 बच्चों से यौन र्दुव्‍यवहार और 1,408 अन्य की हत्या होने के मामले सामने आए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10,670 बच्चों का या तो अपहरण कर लिया गया या फिर उन्हें बंधक बना लिया गया यूपी में 315 बच्चों की हत्या कर दी गई, जबकि मध्य प्रदेश में 1,182 बच्चों के साथ यौन र्दुव्‍यवहार हुआ महाराष्ट्र, यूपी और आंध्र में बच्चों से यौन उत्पीड़न के क्र मश: 747, 451 और 446 मामले सामने आए बच्चों के अपहरण के सबसे ज्यादा 2,982 मामले दिल्ली में हुए

No comments:

Post a Comment